नौगावा सादात के जंगल में मिली महिला की कई टुकड़ो में कटी लाश, अलग अलग थैलो में पैक मिले सिर, हाथ व पैर
जनपद अमरोहा के नौगावा सादात थाना क्षेत्र से एक महिला की निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। महिला के शव के कई थैलो में पैक कई टुकड़े जंगल में पड़े मिले है। महिला का सिर, एक हाथ, टांग व गुप्तांगो को शरीर से अलग कर दिए गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की। पुलिस के काफी प्रयास किये जाने पर भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किये है। पुलिस ने शव के सभी टुकड़ो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
उक्त घटना थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल की है। इस स्थान पर पुलिस पिकेट भी लगती है। आज मंगलवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने पेड़ो के पास कुछ थैले पड़े देखे। इन थैलो के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पास जाने पर पता लगा कि ये एक महिला का शव था जिसकी निर्ममता से हत्या की गई थी। महिला ने कुर्ता सलवार पहना हुआ था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गयी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास पड़े थैलो की तलाशी ली। आईएम थैलो में से महिला के हाथ, पैर, सिर व शरीर के अन्य भाग बरामद हुए। महिला की निर्ममता से की गयी हत्या की घटना पर पुलिस के भी होश उड़ गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कही और हत्या करने के बाद शव को यहाँ लेकर फेंका गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतका की आयु लगभग 30 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस तीन टीमें काम कर रही हैं।
अभी तक पाठक संख्या |