Random Posts

test

Himachal: हिमाचल में बदले जा सकते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, राहुल गांधी ने खरगे से की बात

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट पर हुए चुनावों में कांग्रेस को बहुमत होने के बाद भी हार का सामाना करना पड़ा। ऐसा इसलिए की पार्टी के 10 से 11 विधायकों ने क्रास वोटिंग कर दी। इसके साथ ही अब खबरें चल पड़ हैं की हिमाचल के सीएम को कांग्रेस आलाकमान हटा भी सकता है। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में राहुल गांधी से बात की है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बात हुई है। सूत्रों ने ये भी बताया है कि अगर कांग्रेस के बागी विधायक नहीं लौटते हैं, तो स्पीकर उनकी सदस्यता भी रद्द कर सकते हैं। हिमाचल में चल रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में रहने के लिए नैतिक आधार खो चुकी है।

राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की इकलौती सीट पर बीजेपी को जीत मिली। हैरानी वाली बात ये है कि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में है। बीजेपी की तरफ से हर्ष महाजन मैदान में थे और कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को मैदान में उतारा था। माना जा रहा था कि कांग्रेस के पास संख्याबल होने की वजह से अभिषेक मनु सिंघवी की जीत तय है। हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार ने सभी को हैरान करते हुए राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली।

pc- tv9

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।


Blogger द्वारा संचालित.