Random Posts

test

नगीना - पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर पिता पर जानलेवा हमले का आरोप गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com
नगीना पुलिस ने आज गुरुवार को युवती के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर घर में घुसकर पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव मलकपुर सहसू निवासी सुभाष पुत्र राम सिंह द्वारा 26 मार्च को पुलिस को एक तहरीर दी गयी थी। पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया था कि गाँव निवासी विकास पुत्र सुशील व राजकुमार पुत्र अशोक, निवासी गाँव जटपुरा भोंटा, थाना क्षेत्र मंडावली उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते है। युवको द्वारा की जा रही इस हरकत का विरोध करने पर दोनों ने घर में घुसकर लाठी डंडो व धारदार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला भी किया। युवको द्वारा किये गए इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने युवती के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी युवको के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। 


प्रभारी निरीक्षक नगीना सुनील कुमार ने बताया कि आज उक्त मामले में एक आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ ने आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय  समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.