Random Posts

test

Lok Sabha elections: सातवें चरण का प्रचार बंद होने से पहले प्रियंका गांधी ने कर दिया है अब ये दावा 

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अन्तिम चरण के मतदान का प्रचार प्रचार आज समाप्त हो जाएगा। एक जून को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी का प्रचार किया है। उन्होंने सभी हिमाचल प्रदेश की की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

उन्होंने बुधवार को सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि जनता इस बार वोट करेगी- गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए के लिए, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी के लिए, सालाना 1 लाख की अप्रेंटिसशिप के लिए, 25 लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए, 10 किलो राशन के लिए, शिक्षा और कृषि ऋण से मुक्ति के लिए, 400 रुपए न्यूनतम मजदूरी के लिए।

जनता वोट करेगी- खरीद-फरोख्त के खिलाफ, महंगाई-बेरोजगारी और आर्थिक संकट के खिलाफ। देश विकास चुनेगा, देश कांग्रेस को चुनेगा। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता का उत्साह देखकर आज मुझमें दोगुनी ऊर्जा आ गई। हिमाचल ने फैसला कर लिया है कि खरीद-फरोख्त, बेईमानी, जनता के वोट का अपमान और जनादेश का अपमान करने वालों की विदाई तय है। कांग्रेस हिमाचल की सभी सीटों पर विजय प्राप्त कर इतिहास रचने जा रही है।

PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.