Random Posts

test

बरेली - जेठ ने किया महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com

सरकार द्वारा किये गए तमाम प्रयासों के बाद भी समाज में महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधों में कोई विशेष कमी नहीं आयी है। प्रतिदिन सभी मीडिया माध्यमों में रेप, दहेज उत्पीड़न आदि के समाचार प्रकाशित होते रहते है। ऐसा ही एक मामला जनपद बरेली से सामने आया है। यहाँ पति की मौत के बाद विधवा का जीवन जी रही महिला के साथ उसके जेठ ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र की निवासी एक महिला का विवाह 7 वर्ष पूर्व सचिन निवासी फरीदपुर के साथ हुआ था। शादी के बाद युवती के 2 बच्चे हुए। इस दौरान सचिन की मौत हो गयी। सचिन की मौत के बाद से महिला अपने दोनों बच्चो के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि महिला का जेठ उसे अपनी पत्नी की तरह रखना चाहता था। इसी के चलते उसने कई बार महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। इसका महिला ने विरोध किया व ससुराल वालो को बताया। जेठ की करतूतों के बारे में बताने पर ससुराल वालो ने महिला को ही डाँट डपटकर चुप करा दिया।


महिला ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी समय शराब के नशे में धुत्त उसका जेठ कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उसके ऊपर जेठ के साथ शादी करने का दबाब बना रहे है। वह अपना सामान लेने ससुराल गयी मगर आरोपियों ने सामान नहीं लाने दिया। महिला ने आज इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.