Random Posts

test

रामपुर - नौकरी लगवाने का झाँसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

www.newsindia17.com

कल सोमवार की रात रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गोली लगने पर घायल हो गया। घायल हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधीक्षक ने भी जिला अस्पताल जाकर अभियुक्त से पूछताछ की।


रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वह मूल रूप से बिहार राज्य का निवासी है। रामपुर में रहकर वह मजदूरी कर रहा है। शिकायती पत्र में बताया गया था कि गत 18 जून की दोपहर उसके घर आये एक व्यक्ति ने उसे फैक्ट्री में नौकरी पर लगवाने का झांसा दिया। उस व्यक्ति पर भरोसा कर वह अपनी पत्नी व पुत्री को बाइक पर बैठाकर ले गया। कुछ दूरी पर उसने पत्नी को उतार दिया और नाबालिग पुत्री को फोटो स्टेट कराने को कहकर साथ ले गया। बताया गया कि काफी देर बाद आरोपी वापस आया और उसकी पुत्री को बाइक से उतारकर चला गया। घर पहुंचकर किशोरी ने बाइक सवार व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किये जाने के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने थाने आकर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी थी।


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट कम तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश भी दी मगर सफलता नहीं मिल सकी। कल सोमवार की रात पुलिस को सूचना आरोपी के भमरौआ रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक सवार पर शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सुमित उपाध्याय आयु 28 वर्ष पुत्र प्रमोद उपाध्याय, निवासी बरेली बताया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपी गरीब बच्चियों को आवास आदि दिलाने के नाम पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गयी है। अभियुक्त के खिलाफ बरेली में कई मुकदमे दर्ज है। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.