Random Posts

test

नूरपुर - अमरोहा मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दादा-पोते की मौत, 3 अन्य गंभीर घायल

www.newsindia17.com

आज शुक्रवार की सुबह नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दादा पोते की मौत हो गयी जबकि 3 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाने के साथ ही घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मिठनपुरा निवासी भूदेव सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्रगण नत्थू सिंह, खेमचंद पुत्र कमल सिंह, मनीष पुत्र सहदेव सिंह पिकअप गाड़ी में टमाटर लादकर धामपुर मंडी जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर ग्राम लिंडरपुर के पास पहुँचने पर उनकी पिकअप गाड़ी को एक कैंटर ट्रक ने ओवरटेक कर ब्रेक लगा दिए। अचानक की कैंटर के ब्रेक लगने पर पिकअप पीछे से कैंटर ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार भूदेव सिंह आयु 60 वर्ष व उनके पोते मनीष आयु 15 वर्ष की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक धीरज सिंह पुत्र लाल सिंह, महेंद्र पुत्र नत्थू सिंह व खेमचंद पुत्र कमल घायल हो गए।


घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक भूदेव सिंह के पुत्र सहदेव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नूरपुर धीरेन्द्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.