Random Posts

test

Rajasthan: ओम प्रकाश माथुर और गुलाबचंद कटारिया को मिली अब ये जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के दो दिग्गज नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओम प्रकाश माथुर और गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्कम और गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक साथ कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। उन्होंने जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रामेन डेका को छत्तीसगढ़, सी.एच. विजयशंकर को मेघालय और सीपी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।

ओम प्रकाश माथुर को केन्द्र सरकार के शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कई राज्यों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं गुलाबचंद कटारिया का भी राजस्थान की राजधानी में दबदबा रहा है। गुलाबचंद कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। गुलाबचंद कटारिया राजस्थान में गृह मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

PC:dnaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.