Random Posts

test

रजबपुर/जिला अमरोहा - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, नन्दोई ने किया दुष्कर्म, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
जिला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा अपने नन्दोई पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किसान ने अपनी पुत्री की शादी 17 अप्रैल 2022 को जनपद संभल के थाना क्षेत्र एचौड़ा कंबोह के एक गाँव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इस सबके चलते 4 माह पूर्व ससुराल वालो ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता अपने मायके आकर रह रही थी। आरोप है कि गत 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे जब विवाहिता अपने मायके में मौजूद थी उसका पति व नन्दोई घर में घुस आये। बताया गया कि पति के साथ आये नन्दोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पति समेत 5 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.