Random Posts

test

नहटौर - सार्थक सिद्धि फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में राम वनवास व भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु , पत्रकारों को किया गया सम्मानित

www.newsindia17.com
सार्थक सिद्धि फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर में चल रही 9 दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के सातवे दिन के मुख्य यजमान कपिल शर्मा उनकी पत्नी अर्चना शर्मा, संजय शर्मा उनकी पत्नी शशि शर्मा (गौरी), विशाल शर्मा व उनकी पत्नी पूजा शर्मा रहे। सुबह के समय विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत व्यास जी ने राम वनवास व भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाया। इन प्रसंगो को सुन पंडाल ने उपस्थित रहे भक्तजन भाव विभोर हो उठे। शाम को कथा विश्राम के बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष डा0 शशांक गौतम द्वारा पत्रकार बंधुओ को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास अजय शर्मा ने कहा कि एक दिन राजा दशरथ वन में शिकार खेलने गए थे। उन्होंने बिना देखे ही पानी में आवाज होने पर एक शब्द बाण छोड़ दिया। ये बाण श्रवण कुमार की छाती में जा लगा और उनकी मृत्यु हो गयी थी। पुत्र की मृत्यु से व्यथित है श्रवण कुमार के अंधे  माता-पिता ने भी अपने प्राण त्याग दिए थे और राजा दशरथ को श्राप दिया था कि राजा  तुम भी हमारी तरह ही पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग दोगे। इसी कारण राजा दशरथ ने भी श्री राम के वन जाने के बाद उनके वियोग में अपने प्राण त्याग दिए थे। कथा व्यास ने कहा कि हमें कभी भी कहीं भी बिना सोचे समझे बिना देखे जाने पहचाने किसी भी कार्य को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हम कभी-कभी बहुत बड़ी भूल कर जाते हैं जो जीवन में आगे चलकर हमारे लिए बहुत कठनाई लाती हैं।

इस अवसर पर सार्थक सिध्दि फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर शशांक गौतम द्वारा पत्रकारों को भी सम्मानित  किया गया। कथा के उपरांत आरती कर  प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शशांक गौतम, संजय शर्मा,कपिल शर्मा, विशाल शर्मा, विवेक अग्रवाल, राहुल चौधरी ,वैभव गोयल, मणिकांत शर्मा, अशोक चंद्रा, डॉक्टर सुशील शर्मा ,सुनील चौधरी, प्रशांत वर्मा, अनिल सैनी, सुंदर सैनी ,संतोष गुप्ता उर्फ फोके, अर्चना शर्मा, शशि शर्मा (गौरी), पूजा शर्मा, बबीता शर्मा, उमा भार्गव, अंजू गोयल सहित सैकड़ो की संख्या में श्रदालु मौजूद रहे।

Visit counter For Websites
 अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.