Random Posts

test

धामपुर - झारखंड से शादी कर वापस आ रहे दूल्हा दुल्हन समेत 7 की सड़क हादसे मे मौत, कार की टक्कर लगने पर मलबे में तब्दील हुआ ऑटो

www.newsindia17.com
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार व ऑटो तथा मृतको की फाइल फोटो 

कल शुक्रवार की देर रात धामपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में झारखंड से शादी कर वापस आ रहे दूल्हा दुल्हन समेत 7 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद शवो को बाहर निकाला। इस हादसे में घायल हुए दो लोगो को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव तिबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल का निकाह करने झारखंड के जिला मधुपुरा के गाँव परोहाबाद गए थे। वहाँ गत 14 नवंबर को विशाल आयु 25 वर्ष का निकाह ख़ुशी आयु 20 वर्ष के साथ हुआ था। निकाह के बाद कल शुक्रवार को दूल्हा दुल्हन के साथ ही अन्य परिजन वापस आ रहे थे। ये सभी लोग कल किसी समय ट्रेन द्वारा मुरादाबाद पहुंचे थे और वहां से ऑटो द्वारा घर आ रहे थे। धामपुर थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंचने पर ओवरटेक करते समय ऑटो को पीछे से आयी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित हुआ ऑटो बिजली के एक पोल से जा टकराया। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो व कार दोनो के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में ऑटो सवार विशाल उसकी दुल्हन ख़ुशी, पिता खुर्शीद आयु 65 वर्ष, हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव खारी निवासी साढू मुमताज आयु 32 वर्ष, साली रूबी आयु 28 वर्ष पत्नी मुमताज, बुशरा आयु 11 वर्ष व थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह आयु 45 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना मे कार सवार शेरकोट के मोहल्ला कोटरा निवासी अमन पुत्र इकबाल व सुहेल पुत्र हबीब अली भी गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों घायलो को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।

मृतक दूल्हे के भाई ने बताया कि उसके पिता खुर्शीद ने विशाल की शादी अपने झारखंड निवासी दोस्त की पुत्री ख़ुशी के साथ की थी। इस हादसे में हुई मौत के बाद परिवार में तीन भाई, दो बहन व माँ ही बची है। दो भाइयो व दो बहनो की शादी हो चुकी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.