Random Posts

test

हजरतपुर/जिला बदायूं - शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की गला दबाकर हत्या, शव को चारपाई पर डाल, रजाई से ढककर आरोपी दोस्त हुआ फरार

www.newsindia17.com

जिला बंदायू के हजरतपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने अपनी जर्सी से युवक का गला घोंट दिया और शव को चारपाई पर डालकर रजाई से ढककर मौके से फरार हो गए। युवक की आवाज को दबाने के लिए आरोपी ने जर्सी का कुछ भाग उसके मुंह मे भी ठूंस दिया था। आज सोमवार की सुबह युवक की माँ द्वारा रजाई हटाकर देखे जाने पर घटना के बारे मे पता लगा। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस द्वारा की गयी प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव सहदेव आयु 28 वर्ष पुत्र राकेश पंडित की गाँव निवासी सुशील ठाकुर के साथ दोस्ती थी। दोनो दोस्त शराब पीने के आदि थे। सहदेव के गाँव मे ही दो मकान है। इनमे से एक मे उसके परिजन और दुसरे मे सहदेव रात को अकेला सोता था। सहदेव के साथ हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है। कल रविवार की शाम से देर रात तक सहदेव व उसके दोस्त सुशील ठाकुर ने दुसरे मकान में शराब पी और वही सो गए। बताया गया कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी वक्त सुशील ने अपना स्वेटर सहदेव के मुंह में ठूसकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सुशील के शव को चारपाई पर डालकर रजाई से ढकने के बाद सुशील वहाँ से चला गया। आज सोमवार की सुबह काफी देर तक सहदेव के न आने पर दूसरे मकान से उसकी माँ उसे तलाशते हुए मौके पर आयी। रजाई हटाकर देखने पर पता लगा कि वहां सहदेव का शव पड़ा हुआ है। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी।


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणो का कहना है कि आरोपी सुशील ठाकुर का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसमे सहदेव अड़चन डाल रहा था। इसी के चलते सहदेव की हत्या की गयी है। दूसरी ओर पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि युवक के पिता का कुछ दिन पूर्व सुशील ठाकुर के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान सुशील ठाकुर ने सहदेव की हत्या किये जाने की धमकी दी थी। पाठको को बताना उचित होगा कि 01 वर्ष पूर्व मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गए सहदेव के भाई कल्लू की भी वहाँ हत्या कर दी गयी थी। कल्लू का वहाँ गाँव निवासी एक युवक के साथ विवाद हो गया था।


एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले मे प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश मे जुटी है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी संज्ञान में आया है। इसको भी दृष्टिगत रखते हुए जांच की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.