पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि कमलेश पुत्री रमेश, निवासी ग्राम शादिकाबाद उर्फ़ साफ़ताबाद ने 20 नवंबर को थाना नहटौर पर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात चोरो द्वारा उसके घर मे रखी अलमारी का ताला तोड़कर चाँदी के जेवर तथा नये व पुराने कपड़ो के साथ ही 2 हजार रूपये नकद चोरी कर लिए है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की गयी जांच में अली खान पुत्र कमाल व अरमान पुत्र शारुन निवासीगण मोहल्ला मोलवियान, नहटौर के नाम प्रकाश मे आये थे। आज 21 नवंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त दोनो अभियुक्तो को सादिकाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गयी चाँदी की तीन जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी व 1400 रुपये नकद बरामद किये गए।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के खिलाफ पूर्व मे भी पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओ मे मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश पूनिया, कांस्टेबल आदित्य मलिक व विक्रम राणा शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |