नहटौर - पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, शादी का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर दिया था घटना को अंजाम
पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन ही जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में गिरफ्तारियो का क्रम जारी है। इसी क्रम मे नहटौर पुलिस ने आज शुक्रवार को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती ने उक्त मामले मे गत 11 नवंबर को एक तहरीर थाने मे दी थी। इस तहरीर मे दीपक शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी ग्राम दामनगर पर पीड़िता ने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर मे बताया गया था कि उक्त आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को बिजनौर के एक होटल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे मे शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को उक्त मामले मे वांछित आरोपी दीपक शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक भारत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नरेश पूनिया व कांस्टेबल मनवीर सिंह शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |