Random Posts

test

मुरादाबाद मे लव जिहाद - शारिक ने पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल मे फँसाकर किया दुष्कर्म, कराया धर्म परिवर्तन

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक हिन्दू युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


मूल रूप से जिला संभल के चंदौसी नगर के संभल गेट क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र मे रहती है। आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री से जान पहचान बढ़कर हनी नाम के एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इतना ही नही युवक ने उसकी पुत्री को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि आरोपी युवक ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया हुआ है। इस आधार कार्ड मे उसका नाम हनी व पता जनपद बिजनौर का था। जांच पड़ताल करने पर पता लगा कि युवक का असली नाम शाकिर है और वह रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के पीला तालाब घेर जन्नत खां का निवासी है। आरोप है कि शाकिर युवती को बाहर लेकर गया था। शाकिर ने वही युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को पत्नी की तरह अपने साथ रखता रहा। गत 20 नवंबर को आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची युवती ने अपने परिजनो से आपबीती बताई।


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

conter12
अभी तक पाठक संख्या 



Blogger द्वारा संचालित.