फतेहगंज पूर्वी/बरेली - सुबह टहलने निकले युवक का शव सड़क किनारे फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिजनो ने जताई हत्या किये जाने की आशंका
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र मे आज सोमवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पेड़ के सहारे फांसी एक फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसकी शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह फतेहगंज पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त प्रमोद आयु 18 वर्ष पुत्र कडेर, निवासी संजय कॉलोनी के रूप मे हुई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए। परिजनो ने बताया कि गत रात्रि प्रमोद खाना खाकर घर मे ही सोया था। बताया गया कि प्रमोद आज सुबह टहलने के लिए निकला था और उसके बाद वापस नही पहुंचा था।
मृतक के परिजनो ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। परिजनो का कहना है कि हत्या करने के बाद प्रमोद के शव को पेड़ के सहारे लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा मामले की जाँच मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |