Random Posts

test

फैजगंज बेहटा/जिला बदायूं - खाने के बिल को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग में बीचबचाव कराने आया युवक गोली लगने पर हुआ घायल, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
कल सोमवार की देर रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र मे स्थित एक रिसोर्ट पर बिल को लेकर हुई मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले मे रिसोर्ट मालिक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

उक्त मामले में मनीष कुमार अग्रवाल निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, चंदौसी रोड थाना क्षेत्र बिसौली ने थाना फैजगंज बेहटा मे एक तहरीर दी है। तहरीर मे बताया गया है कि 25 नवंबर की रात लगभग 10 बजे कुछ लोग उनके रिसोर्ट पर खाना खाने के लिए आए थे। इनके पास हथियार भी थे। खाना खाने के बाद बिल के पैसे मांगे जाने पर उन्होंने कर्मचारियो के साथ गली गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने पर मनीष भी रिसोर्ट पर पहुंच गए। वह लोग मनीष कुमार से भी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। रिसोर्ट में अपने परिवार के साथ पहले से मौजूद जुगेंद्र पुत्र सुरेश सिंह इनका बीच बचाव कराने लगे। इसी दौरान उन लोगों में से किसी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जो जुगेंद्र के साथ आए बिसौली क्षेत्र के गांव कुंआडांडा निवासी सतीश यादव पुत्र भारत सिंह को लगा। सतीश को गोली लगते ही वह लोग गाली देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया।

फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पहचान कर उन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.