Random Posts

test

ठाकुरद्वारा/जिला मुरादाबाद - निकाह का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले मे 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से निकाह करने का झांसा देकर एक नाबलिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 6 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व उसकी जान पहचान शाकिब उर्फ़ शाका जो एक खनन कारोबारी का भतीजा है के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शाकिब का एक मकान उसके घर के सामने ही है। आरोप है कि शाकिब ने बहाने से उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व विरोध करने पर कहा कि वह उसके साथ निकाह करेगा। शाकिब ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को कुछ बताने पर वह घटना की वीडियो वायरल कर देगा। वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार गत 16 नवंबर को वह क्षेत्र के लगने वाले शनि बाजार गई थी। इसी दौरान शाकिब ने उसे फ़ोन किया और निकाह करने का झांसा देकर अपनी खाला गुलशन के घर ले गया। यहाँ भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। पीड़िता द्वारा निकाह के लिए कहे जाने पर आरोपी ने अपने पिता रईस व अन्य रिश्तेदारो आबिद, रानी, रिजवान व गुलशन को मौके पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और निकाह करने से इंकार कर दिया।


पुलिस ने किशोरी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 6 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ठाकुरद्वारा ने बताया कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा। 

web counter free
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.