Random Posts

test

BJP में शामिल हुए गहलोत, अपनी पुरानी पार्टी पर लगा दिए हैं ये गंभीर आरोप

इंटरनेट डेस्क। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। रविवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में विधायक कैलाश गहलोत को केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और दिल्ली के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने सदस्यता दिलाई है।

आज भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने थे। उन्हें परिवहन मंत्री का पद मिला था। लगातार तीन बाद मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

PC:livehindustan

उन्होंने इस पत्र में लिखा था कि इस समय आम आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियां से गुजर रही है। उन्होंने इसके माध्यम से कहा था कि पार्टी में राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी और आतिशी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

PC:outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.