Random Posts

test

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अचानक किया ऐसा, देखते रहे गए बीजेपी मुख्यालय में मौजूद नेता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों अपने बयानों के कारण मीडिया की सुर्खियों बनी हुई है। राजस्थान के साथ ही दिल्ली भाजपा में हलचल मच गई होगी। हाल ही में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बड़ी बात कही थी। उन्होंने बोल दिया था कि सांप से कितना ही प्रेम करलो, वह अपने स्वभाव के अनुरूप कभी न कभी तो आप पर जहर उगलेगा ही।

इस बयान के अगले ही दिन वसुंधरा राजे ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच सभी को चौंका दिया था। वह लम्बे समय बाद यहां पर आई थी। खबरों के अनुसार, भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए राजे यहां पर आई थी। हालांकि बीजेपी मुख्यालय बैठक शुरू होने से पहले ही वह लौट गईं। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव राजे बीजेपी मुख्यालय में केवल करीब 15 मिनट तक ही रूकी। बीजेपी कार्यालय में बैठक नहीं होने के बाद ये बोलकर वहां से रवाना हो गई कि उन्हें दिल्ली जाना है। इसके बाद से एक बार फिर से राजे को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। कई लोग तो कयास लगा रहे हैं कि राजे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से खुश नहीं है।

राजे ने किया था ये ट्वीट
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर हाल ही में प्रदेश की पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट किया था कि महाराणा प्रताप के जीवन से हमे यह सीखना चाहिए है कि लोग पीठ में छुरा घोपनें में माहिर होते हैं। महाराणा कभी ऐसा नहीं करते थे और निहत्थे पर वार करने कि बजाय अपने साथ दो तलवारें रखते थे - एक अपने लिए और एक निहत्थे के लिए।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.