शेरकोट/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर कार सवार 2 की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
कल रविवार की देर रात शेरकोट थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे मे 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार व थाना प्रभारी शेरकोट पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजने के साथ ही शवो को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार की देर रात लगभग 1 बजे अफजलगढ़ की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर लगने पर कार सवार तनवीर आयु 35 वर्ष पुत्र फहीम निवासी गाँव कांधला, जिला शामली की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में कार सवार अन्य तीन लोग लियाकत उर्फ़ शूटर आयु 45 वर्ष पुत्र सदाकत, निवासी गाँव टपराना, थाना जिझाना, जिला शामली, नौशाद पुत्र दिलशाद व मक़सूर पुत्र माशूक, निवासी गाँव बुतरारा, थाना क्षेत्र बावली, जिला शामली घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुँची सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार व थाना प्रभारी शेरकोट पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहाँ लियाकत उर्फ़ शूटर की भी मौत हो गयी। चिकित्सको ने नौशाद व मशकूर की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलो के अनुसार वे उत्तराखंड के किच्छा से आ रहे थे और शामली जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अफजलगढ़ रोड स्थित एक निजी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल भरवाने के बाद हाईवे पर आते ही उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे कार सवार 2 लोगो की मौत हुई है तथा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल है। शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घायलो का अस्पताल मे उपचार जारी है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |