Random Posts

test

दलित समाज से हो सकता है BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये नेता हैं दौड़ में

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। अभी केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस की काट निकालने के लिए भाजपा अब दलित समाज से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। कांग्रेस ने दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खडग़े को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।

उनके नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिली है। खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य का नाम शामिल है। इनमें से अर्जुन राम मेघवाल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

वह मोदी सरकार में अभी मंत्री भी है। आगामी समय ही बनाएगा कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। आपको बता दें कि भाजपा ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए दिसंबर महीना तय किया था। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

PC:flipkart.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.