हीमपुर दीपा/बिजनौर - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान मे श्रद्धापूर्वक मनाई गयी संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल की 95वी जयंती
आज बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पंजीकृत उत्तर प्रदेश इकाई जनपद बिजनौर के तत्वाधान में प्रदेश संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल की 95वी जयंती बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा के सभागार मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे संगठन के विभिन्न पदाधिकारियो समेत जनपद के सुदूर क्षेत्रो से आये विभिन्न पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ भानु प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित संगठन की जिला इकाई की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वप्रथम संगठन के संस्थापक की 95 पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्जित कर उनके जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य/उत्तराखंड/ हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर नरेश पाल सिंह ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें ग्रामीण अंचल के पत्रकारों का प्रहरी बताया। उनका कहना था कि आज उन्हीं के बताए गए रास्ते पर चलकर संगठन प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, आदि प्रांतों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका कहना था कि शीघ्र ही कुछ ही समय बाद इसका स्वरूप पूरे राष्ट्र में होगा। जिला अध्यक्ष डॉ० भानु प्रकाश वर्मा ने कहा कि वास्तव में संगठन आज उत्पीड़ित पत्रकारों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहा है जो बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने पत्रकारों से जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर निष्पक्ष रूप से कलम चलाने का जोरदार आह्वान किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश पाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद आदिल शेख, सुनील यादव, इंदर सिंह चौहान, शेर सिंह चौधरी, सरदार गुणवंत सिंह, ,अवनीश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में वर्ष 2025 की सदस्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन भरवाये गए। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान के तहत तीन नवीन सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के अंत में मंचासीन अतिथियों डॉ नरेश पाल सिंह, योगेश पाल सिंह, डॉक्टर भानु प्रकाश वर्मा, इंदर सिंह चौहान को राजा का ताजपुर के टीम सदस्यों द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मूलचंद चौधरी, मोहम्मद शाहिद, डॉ प्रदीप दुबे, सुरेंद्र शर्मा, फिरोज आलम, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर हेमेंद्र सिंह, सतीश कुमार, डॉक्टर शमीम अहमद, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद नसीम, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर शौकीन सिंह, सरदार सतविंदर सिंह गुजराल, भोंनेंद्र शर्मा, अनुज चौधरी, आवेश खान, संजीव मिश्रा, नारायण किशोर शर्मा, नीरज शर्मा, विजेंद्र शर्मा, अतुल गांधी, बबलू चौहान, धर्मवीर दिवाकर, राकेश कुमार, ओमपाल प्रजापति, राम रतन, मनोज शर्मा, वीरेंद्र चौधरी थमन सिंह गहलोत, अमित ठाकुर, नरेश फौजी, पवन चौधरी आदि की मौजूदगी रही।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |