Random Posts

test

चरथावल/जिला मुजफ़्फ़रनगर - तीन तलाक, हलाला और फिर तीन तलाक, बच्चो के साथ थाने पहुँची पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com

मुस्लिम समाज में व्याप्त तीन तलाक व हलाला जैसी प्रथाओं को रोकने हेतु सरकार द्वारा कड़े कानून बना दिए जाने के बाद भी इन मामलो में कोई विशेष कमी नही आ सकी है। महिलाओ के प्रति हो रहे अत्याचारों के साथ ही तीन तलाक व हलाला से जुड़े समाचार आमतौर पर मीडिया माध्यमो की सुर्खिया बने रहते है। ऐसा ही एक मामला जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र से प्रकाश मे आया है। जहाँ एक विवाहिता को पहले तीन तलाक देकर हलाला कराया गया और इस सबके बाद फिर से तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


मूल रूप से ग्राम कच्ची गढ़ी, जिला शामली निवासी महिला ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व उसका निकाह ग्राम हसनपुर लुहारी, थाना क्षेत्र चरथावल निवासी एक युवक के साथ हुआ था। वर्तमान में दंपत्ति के दो बच्चे 3 वर्षीय पुत्र व 1 वर्षीय पुत्री है। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति दहेज की मांग कर रहा था। मांग के पूरा न होने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। महिला के अनुसार गत 1 वर्ष पूर्व उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक बोलकर सम्बन्ध समाप्त कर लिए थे। इसके बाद दोनों परिवारो में समझौता हुआ और महिला का उसके देवर से हलाला कराया गया। हलाला के बाद महिला का उसके पति के साथ फिर से निकाह करा दिया गया था। इस सबके बाद भी महिला के पति के व्यवहार मे कोई बदलाव नहीं आया। वह शराब पीकर लगातार महिला के साथ मारपीट करता था और यातनाये देता था। इस सबके चलते लगभग 1 माह पूर्व उसने फिर से महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला चरथावल मे ही अपनी बहन के यहाँ रह रही थी। महिला के अनुसार दो दिन पूर्व उसके पति ने उसे फोन किया था। इस दौरान स्पीकर पर बात करते हुए उसने कहा कि सारा झगड़ा आज ही निपटा देता हूँ और तलाक, तलाक, तलाक बोलकर फिर से सम्बन्ध तोड़ दिया।


पीड़िता ने खुलासा किया कि पति ने उसके हाथ मे चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस घाव में सेप्टिक होने पर उसका एक हाथ काटना पड़ा था। महिला का कहना है कि उसका पति गत 5 वर्षो से लगातार बाइक, सोने की अंगूठी व चेन के मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहा है। महिला के माता पिता का देहांत हो चुका है और उसकी सहायता करने वाला कोई नहीं है। पीड़िता ने पुलिस को दी गयी  तहरीर मे कड़ी कार्रवाई करने व उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


उक्त मामले मे थानाध्यक्ष चरथावल राजेश धुनावत ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गयी है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक से सम्बंधित धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.