Random Posts

test

संभल/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया युवतियो से दुष्कर्म कर बलि देने वाले धनवर्षा गिरोह का भंडाफोड़, 3 तांत्रिको समेत 14 गिरफ्तार

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने धनवर्षा तांत्रिक गिरोह के नाम से चल रहे एक रैकेट का भड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस रैकेट मे शामिल 3 तांत्रिको समेत 14 लोगो को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर तंत्र क्रिया के नाम पर युवतियो का आर्थिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गत 21 मार्च को राजपाल नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोग तंत्र क्रिया का झांसा देकर उसे एक स्थान पर ले गए। ये लोग उसे खेत से उठाकर ले गए थे और और तंत्र क्रिया करते हुए उसके साथ गलत काम कर रहे थे। वह किसी प्रकार मरणासन्न स्थिति मे वहां से निकलकर आया है। राजपाल ने गत 20 मार्च को इस मामले मे 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले मे अपहरण व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी जांच पड़ताल के बाद इस गिरोह से जुड़े 14 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरोह पिछले 7-8 वर्षो से उत्तर प्रदेश के एटा, आगरा व फिरोजाबाद समेत कई जिलो मे सक्रिय था। गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग नोटो से भरे कमरे की वीडियो दिखाकर लोगो को फंसाते थे और तंत्र क्रिया के नाम पर युवतियो का शारीरिक व आर्थिक शोषण करते थे। ये अपने शिकार को 5 से 35 करोड़ तक का लालच देते थे। गिरोह के सदस्य युवतियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी बलि दे देते थे। ये गिरोह कोड वर्ड सिस्टम से काम करता था। गिरोह के सदस्य युवतियो की नग्न वीडियो बनाकर अपने सहयोगियो को भेजते थे। आरोपियो के मोबाइल से कई युवतियो के फोटो व वीडियो मिले है।


पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 3 तांत्रिको समेत 14 लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के नाम रिंकू पुत्र हरिओम निवासी लहरा नगंला श्याम थाना जुनावई जनपद सम्भल, अजयसिंह पुत्र जमनासिंह निवासी चमरपुरा थाना रजपुरा जनपद सम्भल, दुर्जन पुत्र स्वं बलवन्त सिंह निवासी मो० करम घरम नरौरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, संतोष पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगंला मदिहा थाना कोतवाली देहात एटा जिला एटा, राघवेन्द्र पुत्र स्व देवी दयाल भास्कर निवासी अमर विहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, रघुवीर पुत्र बाबूराम निवासी श्यामविहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, आकाश पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी गढी कल्याण थाना नारकी जिला फिरोजाबाद, कप्तान सिंह पुत्र गुलाबसिंह निवासी विधापुरम थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, संजय चौहान पुत्र एल एस चौहान पुत्र निवासी न्यू आगरा थाना न्यू आगरा जिला आगरा, डी. एन त्रिपाठी पुत्र रामललित निवासी शास्त्रि पुरम थाना सिकन्दरा जिला आगरा, जयप्रकाश भारद्वाज पुत्र पूरनन्द निवासी सेक्टर 07 बधूला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा, सोनू उर्फ अन्ना पुत्र बलराम निवासी भरतना थाना भरतना जिला इटावा हाल फिरोजाबाद, लाल सिंह पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा, पप्पू पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना फतेहाबाद जिला आगरा है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से तंत्र विद्या की सामग्री, उल्लू व कछुआ मिले है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.