कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले मे वाँछित 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियों का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे कोतवाली देहात पुलिस ने आज रविवार को घर मे घुसकर जानलेवा हमले मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि गत 15 फरवरी को शमीमा पत्नी शब्बन निवासी ग्राम अकबराबाद ने थाने पर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि 5 फरवरी 2025 को अबरार पुत्र समद, अफजाल पुत्र अब्दुल समी, अश्रु पुत्र अबरार निवासीगण ग्राम अकबराबाद व एक अज्ञात व्यक्ति ने घर मे घुसकर उसके पति शब्बन के साथ गाली गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में शब्बन गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आज रविवार को उक्त मामले मे वांछित मुख्य आरोपी अबरार पुत्र समद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुंसगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश मे जुटी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विक्रांत कुमार, हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार व कांस्टेबल नीटू कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |