मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश - दहेज मे 50 लाख रुपए की माँग पूरी न होने पर नवविवाहिता को घर से निकाला, दुल्हन ने ससुराल के सामने टेंट लगाकर दिया धरना
![]() |
प्रणव की शालिनी की शादी की फाइल फोटो, ससुराल के दरवाजे पर टेंट लगाकर धरने पर बैठी शालिनी |
सरकार द्वारा तमाम सख्त क़ानून बना दिए जाने के बाद भी दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या के मामलो मे कोई विशेष कमी नही आ सकी है। आज भी दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या से जुड़े मामले मीडिया माध्यमो की सुर्खिया बने रहते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहाँ हनीमून से वापस आयी एक नवविवाहिता को 50 लाख रूपये की मांग करते हुए पति ने घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही दुल्हन ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उसकी ससुराल का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिल सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़ाना निवासी शालिनी सिंघल आयु 30 वर्ष की शादी गत 12 फरवरी को प्रणव आयु 32 वर्ष, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। प्रणव सिंघल व्यापारिक परिवार से है तथा आर्किटेक्ट है। शादी के बाद 15 फरवरी को शालिनी और प्रणव हनीमून मनाने इंडोनेशिया के बाली चले गए थे। करीब 10 दिन के बाद दोनो बाली से वापस आ गए थे। इसके बाद शालिनी 5 मार्च तक अपनी ससुराल मे रही और 6 मार्च को होली का त्यौहार मनाने मायके आ गयी। इसके बाद 30 मार्च को वापस आने पर ससुराल पक्ष ने उसे घर के अंदर नही घुसने दिया और दहेज मे 50 लाख रूपये की मांग की। इस दौरान प्रणव ने शालिनी से कहा कि शादी और घर बनाने मे बहुत पैसा खर्च हुआ है। प्रणव ने शालिनी से कहा कि तुम अपने पापा से 50 लाख रुपए लेकर आओ वरना ये रिश्ता यही खत्म हो जायेगा। इसके बाद ससुराल वालो ने दरवाजा बंद कर लिया और शालिनी को घर मे नहीं आने दिया। शालिनी के अनुसार वह घंटो घर के बाहर खड़ी रही लेकिन किसी ने दरवाजा नही खोला। इस दौरान स्थानीय निवासियो द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर किसी ने दरवाजा नही खोला।
इसके बाद शालिनी अपने मायके पक्ष के साथ ससुराल के सामने ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गयी। शालिनी के पिता पवन सिंघल ने बताया कि उन्होंने शादी के समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बाद भी वर पक्ष का लालच इतना बढ़ गया कि शालिनी को घर के अंदर भी नही आने दिया। उन्होंने कहा कि ये घटना केवल शालिनी के लिए ही नही बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए गहरा आघात है। इसी के चलते वे सब यहाँ धरने पर बैठे है।
सीओ नई मंडी रुपाली राय चौधरी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नही प्राप्त हुई है। पुलिस ने लड़की पक्ष से कहा है कि अपनी समस्या लिखित मे दे। इसके बाद ही मामले की जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की
जाएगी।