उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इकाई नहटौर के तत्वाधान मे नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 5 जून 2025 की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भाजपा की नगर इकाई के तत्वाधान मे किया गया। इस अवसर पर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व सुमधुर भजन भी गाये गए। इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय निवासियो द्वारा समवेत स्वर मे किये गए हनुमान चालीसा पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम मे उपस्थित रहे भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की। हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, मंडलाध्यक्ष नहटौर वैभव गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओमगिरी, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विशेष उपाध्याय, प्रशांत वर्मा, राहुल चौधरी, संजय कुमार शर्मा, संजय शर्मा (मुनीम जी), आशुतोष शर्मा, महावीर सैनी, सभासद सुभाष सैनी, करन सिंह सैनी, बबलू वर्मा, अशोक चंद्रा, पंडित मोहित भारद्वाज, डा० शशांक गौतम, क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के पीएआरओ अभिनव, अशोक चंद्रा, अर्पित गुप्ता, तेजपाल सैनी, राकेश सैनी, आशु भाई व नगर पालिकाकर्मी सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय निवासीगण उपस्थित रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |