नहटौर/जिला बिजनौर - समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसभा मे सामाजिक भागीदारी और संगठन विस्तार पर रहा जोर, केंद्र व राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 21, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसभा मे सामाजिक भागीदारी और संगठन विस्तार पर रहा जोर, केंद्र व राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

https://newsindia17.com/nahataur-bijnor-samajwadi-party-pda-jansabha-samajik-bhagidari-sangathan-vistar-kendra-rajya-sarkar-par-sawal

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों मे जुटी समाजवादी पार्टी ने आज रविवार को नहटौर में विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक)  जनसभा का आयोजन किया। नगर की वैष्णो धर्मशाला मे आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी की इस जनसभा को आगामी विधान सभा चुनावो के लिए अपने सामाजिक और संगठनात्मक आधार को मजबूत करने का प्रयास के रूप मे देखा जा रहा है।


जनसभा के दौरान पार्टी नेताओं ने सामाजिक न्याय, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संगठन की मजबूती को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पीडीए  समाज के उन वर्गों को राजनीतिक मुख्यधारा में उचित स्थान दिलाने की सोच का प्रतीक है, जिन्हें लंबे समय तक अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी है।वक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या और योगदान के अनुरूप अवसर मिलेंगे। उन्होंने सामाजिक समरसता और समान भागीदारी को समय की आवश्यकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।


जनसभा के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू संगठनात्मक मजबूती भी रहा। नेताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक गांव तथा मोहल्ले में मजबूत नेटवर्क तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।


उक्त जनसभा की अध्यक्षता सैनी समाज के अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन सिकंदर कस्सार ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हनी फैसल, विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व विधायक नईम उल हसन, संभावित प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही उमेश वाल्मीकि, यशवीर धोबी, कमलेश भुईयार, दीपक सैनी, सुरेश सैनी, छोटेलाल सैनी, अमित चौहान, भान सिंह सैनी, बुनियाद अली अंसारी, प्रभा चौधरी, राधा सैनी, भारत सैनी, हरवीर सैनी, योगेश सैनी और दिनेश सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।


कार्यक्रम के समापन पर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या