मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि घटना के दौरान युवक ने एक अश्लील वीडियो भी बनाई और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए युवती को लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी सहित उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की रेल चौकी निवासी पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया गया कि रोजगार की तलाश के दौरान उसकी जान पहचान नागफनी थाना क्षेत्र निवासी विवेक श्रीवास्तव नाम के युवक से हुई थी। विवेक ने युवती को एक प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी में अच्छी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां विवेक ने उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था।कोल्डड्रिंक पीते ही युवती बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौनी करतूत की अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली।
पीड़िता का आरोप है कि होश में आने पर विरोध किये जाने पर आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद से आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे अपने घर बुलाकर शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है। इस सबसे तंग आ चुकी पीड़िता द्वारा इंकार करने पर विवेक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि इस मामले की शिकायत करने पर आरोपी के आरोपी के माता-पिता और बहन ने भी उसके साथ गाली गलौज की और मुंह बंद रखने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी विवेक श्रीवास्तव, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

