Spreading News to World by Web....
मैनपुरी/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17. -
मैनपुरी/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17. -
जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम अटिया में एक महिला के साथ गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की। जब महिला बेहोश हो गई तो वे उसे मृत समझ कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम अटिया के रहने वाले बृजमोहन जाटव का विवाह पिछले साल 27 जून 2017 को गाजीपुर निवासी किरन के साथ हुआ था। किरन का पति भाड़े पर वाहन चलाने का काम करता है, इस कारण वो अक्सर घर से बाहर रहता था और पत्नी अकेली घर में रहती थी। 26 जनवरी की देर रात किरन अपने घर में अकेली थी, वो लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली तभी गांव का अखिलेश अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आ गया। तीनों ने तमंचे की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप किया, जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दरिंदों ने महिला को मृत समझकर उसके पहने हुए गहने उतार लिए और वहां से फरार हो गए। सुबह जब किरन को होश आया तो उसने आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।