Random Posts

test

शादी का झांसा देकर किशोरी संग रेप

Spreading News to World by Web....
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17.    -

शादी का झांसा देकर पाकबड़ा क्षेत्र में किशोरी के साथ बलात्कार किया गया। कुछ समय पूर्व शादी करने से भी इनकार कर दिया। पीड़िता ने दबाव डाला तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पाकबड़ा थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पीड़िता पाकबड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता प्राईवेट नौकरी करते हैं। उसका पड़ोस में रहने वाले नफीस नामक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। शुरुआत में चोरी-छिपे तथा बाद में वह खुलेआम मिलने जुलने लगे। बाद में नफीस ने शादी करने के लिए राजी हो गया। वह पीड़िता को घुमाने के लिए नैनीताल व दिल्ली भी ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। परिवार वाले भी उसे दामाद मानने लगे। कुछ समय पूर्व नफीस ने शादी करने से इनकार कर दिया। कारण उसका रिश्ता दूसरी जगह तय होना था। पीड़िता ने इस बाबत नफीस से बात करने की कोशिश की तो वह टालता रहा। बाद में उसने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने नफीस, मुस्लिम व नवाब निवासी भंडारा के खिलाफ पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पाकबड़ा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Blogger द्वारा संचालित.