Random Posts

test

उत्तर प्रदेश - बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Spreading News to World by Web....

उन्नाव/उत्तर प्रदेश से न्यूज़ इंडिया 17 की रिपोर्ट.....

बंद पड़ी रैलीज इंडिया फैक्टरी के अंदर 35 से 40 वर्ष की आयु की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही जींस, हेलमेट व अन्य चीजें बरामद हुई हैं जो इस बात की ओर इशारा कर रही है की महिला का कत्ल किसी जान पहचान या कहिए महिला के किसी अपने के द्वारा ही किया गया है। यह भी आशंका है कि महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है। महिला का कत्ल बहुत ही दर्दनाक ढंग से किया गया है। महिला के सिर को पेड़ पर इतनी जोर से मारा गया कि पेड़ पर खून का लाल निशान साफ दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने घटनास्थल का दौरा किया एवं मृतक महिला की पहचान के लिए बहुत प्रयास किए परंतु महिला का शव कोई पहचान ना सका। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार से पूछताछ कर रही है क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस मामले में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि शीघ्र ही परिणाम सामने होंगे।

मगरवारा स्थित रैलीज इंडिया फैक्ट्री का चौकीदार संतलाल जब ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे महिला का शव मिला उसने तुरंत फैक्ट्री मालिकों एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही नगर क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार भी पहुंचे तथा मौके का मुआयना किया उन्होंने बताया की महिला को बहुत ही बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है। किसी धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है तथा उसके सिर को इतनी जोर से पेड़ पर मारा गया है कि पेड़ पर खून का लाल निशान साहब बन गया है।

मौके पर संघर्ष के भी निशान मिले हैं घटनास्थल पर युवक की जींस महिला का स्टाल व काले रंग का एक हेलमेट मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है की हत्या के बाद हत्यारा खून से लतपत अपनी जींस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया खून से लथपथ जींस को देखकर आशंका की जा रही है की हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। मौके पर फैक्ट्री के जूसर चौकीदार ठाकुर प्रसाद को भी बुलाया गया उसने पूछताछ में किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल पर बुलाया गया परंतु वह गोकुल बाबा चौक तक जाकर रुक गया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार महिला की तस्वीर सोशल मीडिया के साथ ही अन्य थानों को भी भेजी गई है जल्द ही महिला की शिनाख्त कर ली जाएगी।


Blogger द्वारा संचालित.