Spreading News to World by Web....
New Delhi/ NCR. Report by - Satish Som..
खोड़ा के शंकर विहार निवासी एक युवती से 12 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने किसी प्रकार बैंक कर्मी बन कर युवती से उसके खाते की जानकारी ली और उसके बाद युवती के खाते से ₹12000 की रकम हड़प ली।
दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत गरिमा सिंह शंकर विहार निवासी है। उन्होंने खोड़ा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। गरिमा सिंह ने बताया सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए आधार को उनके खाते से लिंक करने की बात कही। युवक ने कहा यदि वह अपने आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी उसे उपलब्ध करा दें तो वह तुरंत ही खाते को आधार से लिंक कर देगा।
गरिमा सिंह युवक की बातों में आ गई और उन्होंने उसे अपने आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां दे दी। परंतु जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से ₹12000 की राशि कम हो गई है तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ।
आरोपी युवक द्वारा उनके खाते से ₹12000 की ऑनलाइन खरीदारी की जा चुकी थी। गरिमा सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ खोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है।