रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर(संजय कुमार शर्मा)
आज नगर के प्रतिष्ठित साईं मिलेनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ के प्रसिद्ध डॉक्टर विकुल कुमार त्यागी (जमुना खास वाले) न्यूरोलॉजिस्ट अपने सहायकों सहित पधारें। विकुल कुमार त्यागी ने आगंतुक मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं जांच कर निदान बताया।
विकुल कुमार त्यागी के अनुसार मुख्यतः दिमागी समस्याएं आज मनुष्य के जीवन में अधिक और अधिक पाने की चाह मन में रखने के कारण हो रही हैं। अधिक पाने की चाह में मनुष्य अपनी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर लेता है ना समय पर सो पाता है, ना समय पर भोजन ग्रहण कर पाता है इसी कारण दिनचर्या बिगड़ने पर अनेक गंभीर रोग जन्म लेते हैं। जिनमें डिप्रेशन, जी घबराना, भूख न लगना, नींद ना आना मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा मानसिक रोगों के अतिरिक्त ह्रदय एवं शरीर के अन्य अंगों से जुड़े गंभीर रोग भी इसी कारण उत्पन्न होते हैं। यह रोग मनुष्य को ना पकडे़ एवं गंभीर स्थिति से बचा जा सके जब यह जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एक साधारण सा जवाब दिया कि मनुष्य को अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व देना चाहिए परंतु यह स्वच्छता केवल बाहरी नहीं मन की भी हो अपने कार्य से संतुष्ट रहे तथा किसी भी कार्य को मन लगाकर करें। उन्होंने कहा कि आजकल की दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त हो गई है,परंतु सभी को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि शरीर से बढ़कर कुछ नहीं है। समय निकालकर अपने शरीर पर ध्यान दें। प्रात: काल उठकर सैर करने जाएं, समय पर भोजन करें तथा नींद का विशेष ध्यान रखें यदि लंबे समय तक नींद पूरी नहीं हो पाती है तो धीरे-धीरे चिड़चिड़ापन आने लगता है और यही चिड़चिड़ापन मानसिक बीमारी का कारण बनता है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री सुनील त्यागी जी ने बताया की गंभीर समस्याओं से ग्रसित रोगियों को ध्यान में रखते हुए इस निशुल्क कैंप का आयोजन विद्यालय में किया गया है तथा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था केवल छात्रों की पढ़ाई ही नहीं वरन छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देती है। इसी क्रम में स्वास्थ्य भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवसर पर डॉक्टर श्री संतोष कुमार त्यागी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना परम आवश्यक है।
आज नगर के प्रतिष्ठित साईं मिलेनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ के प्रसिद्ध डॉक्टर विकुल कुमार त्यागी (जमुना खास वाले) न्यूरोलॉजिस्ट अपने सहायकों सहित पधारें। विकुल कुमार त्यागी ने आगंतुक मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं जांच कर निदान बताया।
विकुल कुमार त्यागी के अनुसार मुख्यतः दिमागी समस्याएं आज मनुष्य के जीवन में अधिक और अधिक पाने की चाह मन में रखने के कारण हो रही हैं। अधिक पाने की चाह में मनुष्य अपनी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर लेता है ना समय पर सो पाता है, ना समय पर भोजन ग्रहण कर पाता है इसी कारण दिनचर्या बिगड़ने पर अनेक गंभीर रोग जन्म लेते हैं। जिनमें डिप्रेशन, जी घबराना, भूख न लगना, नींद ना आना मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा मानसिक रोगों के अतिरिक्त ह्रदय एवं शरीर के अन्य अंगों से जुड़े गंभीर रोग भी इसी कारण उत्पन्न होते हैं। यह रोग मनुष्य को ना पकडे़ एवं गंभीर स्थिति से बचा जा सके जब यह जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एक साधारण सा जवाब दिया कि मनुष्य को अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व देना चाहिए परंतु यह स्वच्छता केवल बाहरी नहीं मन की भी हो अपने कार्य से संतुष्ट रहे तथा किसी भी कार्य को मन लगाकर करें। उन्होंने कहा कि आजकल की दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त हो गई है,परंतु सभी को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि शरीर से बढ़कर कुछ नहीं है। समय निकालकर अपने शरीर पर ध्यान दें। प्रात: काल उठकर सैर करने जाएं, समय पर भोजन करें तथा नींद का विशेष ध्यान रखें यदि लंबे समय तक नींद पूरी नहीं हो पाती है तो धीरे-धीरे चिड़चिड़ापन आने लगता है और यही चिड़चिड़ापन मानसिक बीमारी का कारण बनता है।
इस आयोजन में डॉ विकुल कुमार त्यागी उनके सहायक एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक सुनील त्यागी जी, संस्थान की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर श्रीमती रेणु त्यागी भी अपने अधीनस्थों के साथ उपस्थित रहे।