Random Posts

test

बिजनौर - जजी परिसर मे भिड़े वकीलो के दो गुट, जमकर हुई मारपीट व फायरिंग

रिपोर्ट - बिजनौर/उत्तर प्रदेश (निपेन्द्र)

सोमवार सुबह लगभग साढे 11 बजे जजी परिसर मे वकीलो के दो गुटो के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग की सूचना पर हड़कम्प मच गया। यही नही बाद मे जिला अस्पताल पहुॅचने पर भी दोनो गुटो के बीच जमकर कहासुनी हुई। एक गुट ने दुसरे गुट पर अपने मुवक्किल को गोली मारकर घायल करने का आरोप भी लगाया। मुवक्किल को गोली मारकर घायल किये जाने की बात हालॉकि प्राथमिक जॉच मे सही नही पायी गयी है। दूसरे पक्ष से भी वरिष्ठ अधिवक्ता बलवन्त सिंह एडवोकेट व उनका पुत्र एडवोकेट राहुल काकरान घायल हुए है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दे दी गयी है तथा दूसरा गुट अधिवक्ता पैर मे गोली मारे जाने का दावा करते हुए पुनः मेडिकल परीक्षण कराने की मॉग पर अड़ा है।

प्रत्यदर्शियो के अनुसार इस हंगामे के दौरान जजी परिसर मे वकीलो के गुटो ने फायरिंग भी की। इस फायरिंग के बाद ही जजी परिसर मे भगदड़ मच गयी। सूचना है कि आने वाली 11 मई को होने जा रहे बार एसासिएशन के चुनाव मे वोट बनवाने हेतु रसीद कटवाने को लेकर यह बवाल हुआ था। इसके चलते पूर्व मे भी 18 अप्रैल को इन दोनो गुटो के बीच मारपीट हो चुकी है। इस मारपीट की भी एनसीआर दर्ज की गयी थी। आज फिर से एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई तथा लाठी डन्डे व कुर्सिया चली। इस मारपीट मे घायल हुए राहुल काकरान एडवोकेट पक्ष के लोग मेडिकल जॉच के लिये जिला अस्पताल पहुॅचे उसी समय आन्नद जंघाला एडवोकेट पक्ष भी वहॉ पहुॅच गया। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड मे एक बार फिर दोनो पक्षो के बीच जमकर कहासुनी हुई। सूचना है कि जिला अस्पताल मे भी पिस्टल लहराये गये।

सूचना पर सीओ सिटी गजेन्द्र पाल सिंह व शहर कोतवाल फतेह सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुॅचे और दोनो पक्षो का अलग अलग मेडिकल परीक्षण कराया। एडवोकेट आन्नद जंघाला गुट ने अपने मुवक्किल अर्जुन पुत्र सुमेर सिंह निवासी हसनपुर, हल्दौर के पैर मे गोली मारने का आरोप लगाया। प्राथमिक जॉच और एक्सरे मे गोली लगने की पुष्टि नही हो सकी है। दूसरे पक्ष से एडवोकेट बलवन्त सिंह व राहुल काकरान का मेडिकल परीक्षण किया गया। दोनो की मेडिकल रिपोर्ट मे चोटे लगने की पुष्टि की गयी है। दोनो पक्षो के बीच तनाव को देखते हुए जजी परिसर मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के अनुसार एडवोकेट राहुल काकरान पक्ष की ओर से तहरीर मिल गयी है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर रिपोर्ट मिलने तक नही दी गयी थी। मामले की जॉच पुलिस कर रही है। वकीलो की रसीद न काटे जाने को लेकर यह विवाद बताया जा रहा है। राहुल काकरान एडवोकेट के अनुसार आनन्द जंघाला एडवोकेट चुनाव समिति मे है। आन्नद जंघाला गुट जान बुझकर राहुल काकरान एडवोकेट गुट की रसीद नही काट रहा है ताकि ये लोग चुनाव मे वोट डालने से वंचित रह जायें। एडवोकेट राहुल काकरान के अनुसार जब वह मनोज उपाध्याय के बस्ते पर बैठा था उसी समय आन्नद जंघाला व उसके साथियो ने मारपीट व फायरिंग की तथा बीच बचाव को आये उसके पिता एडवोकेट बलवन्त सिंह पर भी हमला कर दिया। इस मामले मे एडवोकेट आन्नद जंघाला का कहना है कि एडवोकेट राहुल काकरान गुट बिना सम्बन्धित वकीलो की मौजूदगी के उनकी रसीदे कटवाना चाह रहा था अतः यह कहकर उन्होने मना कर दिया कि जिस वकील की रसीद कटेगी वह स्वयं मौजूद होना चाहिये। इस मामले मे पूर्व मे भी 18 अप्रैल को विवाद हुआ था तथा एनसीआर भी दर्ज करायी गयी थी। आज सोमवार को फिर राहुल काकरान एडवोकेट गुट ने उनके बस्ते पर आकर मारपीट व फायरिंग की। आन्नद जंघाला का कहना है कि गोली उनके बस्ते पर बैठे मुवक्किल अर्जुन की टॉग मे लगी है, गोली टॉग के आर पार हो गयी है जबकि जिला अस्पताल के मेडिकल मे गोली नही दिखायी गयी है। एडवोकेट आन्नद जंघाला पुनः मेडिकल कराये जाने का प्रयास कर रहे है। 

Blogger द्वारा संचालित.