रिपोर्ट - किरतपुर/बिजनौर/उत्तर प्रदेश (विभोर कौशिक)
प्रेमिका से निकाह के बाद विदाई न कराना दूल्हे को महंगा पड़ गया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे दुल्हे को गिरफतार कर लिया है। दुल्हे को गिरफतार कर सक्षम न्यायालय मे पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी दूल्हे को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गॉव मे सोमवार की रात एक युवक को परिजनो ने अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिया था। दोनो परिवारो की सहमति के बाद मंगलवार को दोनो का निकाह करा दिया गया था। परन्तु दुल्हे ने दुल्हन को विदा करा अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। दोनो पक्षो की ओर से दुल्हे को समझाने के काफी प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हा विदाई कराने को राजी नही हुआ। सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस ने दुल्हे को हिरासत मे ले लिया।
दुल्हन के पिता ने थाने मे तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया गया कि निकाह के बाद दुल्हे ने विदाई के समय अचानक 10 लाख रूपये की मॉग की थी। पीडि़ता के पिता का कहना है कि बेटी का रिश्ता लगभग एक साल पहले इसी युवक से तय किया गया था। युवक पर आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब निकाह हो जाने पर आरोपी ने विदाई के नाम पर 10 लाख रूपये की मॉग की है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की तहरीर के आधार पर दुल्हे शाने रजा उसके पिता मौहम्मद आजम, भाई अफसाहद और हाशिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जॉच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक शाने रजा का सम्बन्धित धाराओ मे चालान कर न्यायालय मे पेश किया। न्यायालय मे सुनवाई के बाद शाने रजा को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया। कोतवाल तेजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज की गयी है तथा दूल्हे को गिरफतार कर लिया गया है अन्य फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।