Random Posts

test

नूरपुर विधानसभा उपचुनाव आज, ईवीएम की खराबी के चलते कई जगह मतदान हुआ बाधित

रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के दुर्घटना में निधन के बाद जिले की नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज मतदाताओं में जोश दिखा है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति काफी धीमी रही। पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में सिर्फ नौ प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है, यहां पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

बिजनौर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वोट डालने को लेकर सुबह छह बजे से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा। स्योहारा व नूरपुर क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। ईवीएम खराबी के पीछे वीवी पैट मशीन है। हर जगह पर अधिकारियों का कहना है कि समस्या दूर की जा रही है। नूरपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा की अवनी सिंह और गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन के बीच माना जा रहा है। यहां भी कई बूथों पर ईवीएम की खराबी के बीच मतदान जारी है। 50 से अधिक स्थानों पर ईवीएम खराबी से मतदान की रफ्तार धीमी। घंटों मतदान के इंतजार में मतदाता बैठे रहे।

नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।

Blogger द्वारा संचालित.