Random Posts

test

पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो कर दिया काम तमाम

रिपोर्ट - Moradabad /Uttar Pradesh, Distt. Head - Satya veer Yadav.

शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हडकंप मच गया। जब एक पति ने अपनी पत्नी को ईंट से कुचल कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे पत्नी के किसी से अवैध सम्बन्धों को लेकर नारजगी बताई जा रही है। उधर आरोपी पति ने भी अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है।

जानकारी के मुताबिक संभल के नूर सराय निवासी बॉबी अपनी पत्नी अनीता और दो बच्चों उमंग और देवेश के साथ शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में नवाबपुरा में हरपाल के मकान में किराए पर रह रहा था। बॉबी राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी पति बॉबी के मुताबिक आज सुबह दोनों अपने घर में सो रहे थे। तभी तक़रीबन पांच बजे पत्नी अनीता टॉयलेट में गयी। जब काफी देर तक नहीं आई तो पीछे पीछे पति बॉबी भी गया। उसे वहां पत्नी की किसी से फोन पर बात करते हुए आवाज सुनाई दी। जब उसने पुछा तो कौन है। बस इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई बढ़ी। इसके बाद उसने ईंट से कुचल कुचल कर पत्नी अनीता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। गम्भीर रूप से घायल अनिता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पति ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है।

Blogger द्वारा संचालित.