अमरोहा - नौगांवा सादात में बंद पड़े मकान से पशुओं की 400 खालें हुई बरामद, अवैध कटान का अंदेशा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 08, 2018

अमरोहा - नौगांवा सादात में बंद पड़े मकान से पशुओं की 400 खालें हुई बरामद, अवैध कटान का अंदेशा

रिपोर्ट - अमरोहा/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

page visitor counter
 counter
नौगावां सादात कस्बे में एक बंद मकान से पुलिस ने छापेमारी कर पशुओं के अवैध कटान का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने छापेमारी के दौरान  पशुओं की करीब 400 खाल बरामद की है, हालांकि खाल की संख्या और भी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना से पुलिस महकमे में अलर्ट हो गई है। बरामद खाल प्रतिबंधित पशुओं की हैं या अन्य पशुओं की इसकी पहचान कराने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक कस्बा चौकी इंचार्ज राम कुमार वशिष्ठ को मुखबिर ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला हाता में बंद पड़े मकान में पशुओं की सैकड़ों खाल छिपी हैं।

चौकी इंचार्ज ने थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार और आला अफसरों को सूचना देने के बाद थाना पुलिस साथ लेकर मुखबिर के बताए बंद पड़े मकान में छापा मारा। बंद पड़े मकान में किवाड़ खुलवाने पर खाल के ढेर देख पुलिस और मोहल्ले के लोग हैरत में रह गए। मकान में सैकड़ों खाल पाई गईं।

पुलिस अफसरों के मुताबिक 400 पशुओं की खाल की गिनती हो चुकी है, यह संख्या 500 तक पहुंचने की आशंका है। कहा जा रहा है कि जिस तरह ढेर लगे हैं, उनसे लग रहा है कि मकान में बड़े पैमाने पर पशुओं का अवैध कटान करके खाल को मकान में छिपाया गया था।

पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया है। जिससे यह पता चल सके कि खाल प्रतिबंधित पशुओं की हैं या अन्य पशुओं की। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार का कहना है कि 400 पशुओं की खाल गिनी जा चुकी है, अभी खालों की गिनती चल रही है। कहां से आईं इतनी खालजनपद पुलिस पशुओं के कटान पर प्रतिबंध का दावा कर रही है।

पुलिस का दावा है कि प्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अवैध बूचड़खाने और पशुवध शाला बंद करा दी गई हैं। कहीं पर भी कोई अवैध पशुवध शाला नहीं चल रही है। मगर अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिले में कहीं पर भी अवैध पशुवधशाला नहीं चल रही हैं तो नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला हाता में बंद पड़े मकान में सैकड़ों की तादाद में खाल कहां से आई हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि जिले में पशुओं का जमकर कटान किया जा रहा है।