रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

coounter
बुधवार सुबह तड़के कुंदरकी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी पशु लुटेरा खालिद पतला को गिरफ्तार कर लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बदमाश सरफराज और शकील अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मोहम्मद नासिर भी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया सुबह मझौली के जंगल में बदमाश बस लूटने की योजना बना रहे हैं कुंदरकी और मैनाठेर थाना क्षेत्र की पुलिस पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 10 हजार का इनामी बदमाश खालिद पतला को गोली लगने के बाद पकड़ने में सफलता हासिल हुई। खालिद पतला पर पशु लूट के 45 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। खालिद पतला कि पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।