संभल - फिर हुआ यूपी शर्मसार, 11 वर्षीय पुत्र के सामने मां से किया गैंगरेप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 08, 2018

संभल - फिर हुआ यूपी शर्मसार, 11 वर्षीय पुत्र के सामने मां से किया गैंगरेप

रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

page visitor counter
 counter
उत्तर प्रदेश के संभल में गुन्नौर कोतवाली इलाके में रिश्तेदारी में जा रही महिला को रोककर उसके 11 साल के बेटे के सामने ही चार लोगों ने गैंगरेप किया। महिला ने 40 हजार रुपये की नकदी भी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने अपने गांव के दो लोगों को पहचान लेने का दावा करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 45 वर्षीय महिला बेटे के साथ दो दिन पहले संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव में अपनी बेटी के यहां आई थी। रविवार को महिला अपने गांव जाने के लिए निकली थी। महिला का कहना है कि जुनावई से वह अपने बेटे के साथ टैंपो में बैठकर पतरिया पहुंची, लेकिन आगे उसके गांव जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। इसके बाद वह रविवार रात आठ बजे बेटे के साथ पैदल ही पास के गांव में दूसरी रिश्तेदारी में जाने के लिए चल पड़ी। इसी दौरान ढ़डवारा के पास रास्ते पर उसे चार लोग मिले, जिनमें दो उसके गांव के थे लेकिन बाकी दो को वह नहीं पहचानती।

इन लोगों ने उसे व बेटे को कब्जे में कर लिया। इसके बाद चारों लोगों दुष्कर्म किया जबकि उसके बेटे के पास मौजूद थैले से चालीस हजार रुपये भी छीन लिए। गुन्नौर कोतवाल रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नामजद लोगों में से दो महिला के गांव के ही है जिनसे महिला के परिवार का मेढ़ का लेकर विवाद भी है।