रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

संभल कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित रोडवेज अनुबंधित बस ने नगर पालिका के ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया। वहीं ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। नगर पालिका का ट्रैक्टर चालक शाक्तिदेव बुधवार की देर रात मुरादाबाद मार्ग पर पशुओं के ओज को डालने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस लौट रहा था। वापस लौटते समय फिरोजपुर व वाजिदपुरम के बीच ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। हादस के बाद जहां ट्रैक्टर-ट्राली दूर घिसटकर गई वहीं बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कम्प गच गया। हालांकि बस में एक दर्जन ही लोग सवार थे। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक शाक्तिदेव भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाल शैलेंद्र चौहान के साथ ही सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुहम्मद इकबाल भी मौके पर पहुंच गये। घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।