नगीना - एक ही रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते मिले नवदंपत्ति के शव, आत्महत्या का कारण ढूंढने में जुटी पुलिस
रिपोर्ट - नगीना/बिजनौर से जिला प्रभारी विभोर कौशिक।

नगीना देहात थानाक्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी में मंगलवार सुबह एक पति-पत्नी छत के कुंडे से एक ही नॉयलॉन की रस्सी से गले में फांसी का फंदा लगाकर झूलते मिले। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। इसी वर्ष मार्च में ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी के शरीर पर शादी वाले कपड़ों का जोड़ा पहना हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।
गांव खुशहालपुर मठेड़ी निवासी रामस्वरूप के बेटे सचिन उर्फ सोनू की इसी वर्ष मार्च के महीने में नजीबाबाद क्षेत्र के भरैकी निवासी सोनम से हुई थी। सचिन मुम्बई में रहकर कोई काम करता है। परिजनों के अनुसार एक माह पहले ही वह मुम्बई से आया था।
दोनों पति-पत्नी के बीच कोई अनबन नहीं थी और बहुत प्यार था। रक्षाबंधन को भी सोनू पत्नी को लेकर गया था और हंसी-खुशी वापिस आए थे। सोमवार की रात भी जब दोनों सोए तो दोनों के बीच कोई ऐसी बात परिजनों को सुनाई नहीं दी।
मंगलवार की सुबह देर तक न उठने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो छत के कुंडे से एक ही नॉयलॉन की रस्सी के सहारे दोनों ने फांसी लगा रखी थी। सोनम ने वह कपड़े पहन रखे थे, जो उसने अपनी शादी के दिन पहने थे। दोनों की आत्महत्या का रहस्य गहरा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और किसी सुसाइड नोट की तलाश में थी। सोनम के मायके से भी परिजन पहुंच चुके थे और कोहराम मचा हुआ था।