Random Posts

test

अमरोहा - पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

रिपोर्ट -  अमरोहा/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

page visitor counter

 नौगावां सादात थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक को मुरादाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। तहसीलदार भी मौके पर गए। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम निवासी विक्रम सिंह का 18 वर्षीय बेटा पिंटू पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रोजाना सुबह उठकर दौड़ लगाता था। बुधवार की सुबह वह मुरादाबाद मार्ग पर रेस लगा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक आ गया। आरोप है कि तेज रफ्तार ट्रक ने दौड़ लगा रहे युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाम लगा दिया। मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

Blogger द्वारा संचालित.