Random Posts

test

अमरोहा - प्रेमी से पति बना रेलवे क्लर्क पत्नी को भुला, पत्नी ने लगाई एसपी से गुहार

रिपोर्ट -  अमरोहा उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

page visitor counter
रेलवे में क्लर्क कोर्ट मैरिज करने के तीन महीने बाद ही पत्नी को भूल गया है। पत्नी का आरोप है कि आठ-आठ दिन तक गायब रहता है तथा फोन भी नहीं उठाता है।

रेलवे में क्लर्क के पद पर तैनात कर्मचारी की एक युवती से काफी समय से जान पहचान थी। एक दूसरे से मिलते समय प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी करने की बात कही। लड़की पहले से ही तैयार थी। उसने इंकार नहीं किया। क्लर्क की बातों पर यकीन कर लिया। दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन महीने पूर्व दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब युवती का आरोप है कि क्लर्क आठ-आठ दिन तक गायब रहता है। उसके पास नहीं आता। कॉल करती है तो फोन रिसीव नहीं करता है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी से पति बना क्लर्क एक विधवा महिला के चक्कर में फंस गया है। एसपी ऑफिस में पत्र देकर गुहार लगाई कि उसके पति को साथ रहने को कहा जाए।


Blogger द्वारा संचालित.