Random Posts

test

नहटौर - महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव पर नगर मे निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, मनमोहक झॉकिया रही आकर्षण का केन्द्र

रिपोर्ट -  नहटौर/बिजनौर से सह सम्पादक रवि गॉधी शर्मा।
क्लिक कर वीडीयो मे देखे शोभा यात्रा की झलकियॉ.....

page visitor counter
आज जनपद बिजनौर के नहटौर नगर मे महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा एचएम इन्टर कॉलेज से प्रारम्भ होकर एजेन्सी चौराहा, पीर की चुॅगी, प्राचीन चामुन्डा मन्दिर, मुख्य बाजार होते हुए वापस एचएम इन्टर कॉलेज पर पहुॅचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा मे शामिल विभिन्न बैन्ड भक्तिमय संगीत की धुने बिखेर रहे थे। शोभा यात्रा मे महर्षि बाल्मिकी, राम भक्त हनुमान व राम व लक्ष्मण के साथ महर्षि बाल्मिकी की झॉकी आकर्षण का केन्द्र रही। दूसरी ओर भजनो की धुनो पर थिरकते शिव पार्वती, रास लीला रचाते राधा कृष्ण एवं दानव दलन करती महाकाली की प्रस्तुति ने भी नगरवासियो व राहगीरो का मन मोह लिया।

इस शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये थे। हल्दौर चौराहे की ओर से आने वाले बड़े वाहनो के प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगा दी गयी थी। शोभा यात्रा मे बाल्मिकी समाज के प्रधान खूबचन्द बाल्मिकी, उप प्रधान मनोज बाल्मिकी सहित नरेन्द्र, गुडडू, ललित, जतिन, सुमित व सावन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राचीन चामुन्डा मन्दिर पहुॅचने पर गत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर सैनी व उनके साथियो ने शोभा यात्रा मे शामिल बाल्मिकी समाज के सदस्यो व अन्य गणमान्यो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महावीर सैनी के साथ अनिल, अर्जुन सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, अरविन्द, खुशीराम सैनी, आकाश दीप, मोहित शर्मा, सत्यम, सावन सूद व भूरे अन्सारी आदि मौजूद रहे।

चामुन्डा मन्दिर से आगे बढने पर शोभा यात्रा का मुख्य बाजार मे भुर्जी समाज ने भी भव्य स्वागत किया। भुर्जी समाज के पदाधिकारियो व सदस्यो ने शोभा यात्रा मे शामिल जनसमूह की थकान मिटा पुनः ताजगी प्रदान करने हेतु चाय का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भुर्जी समाज नहटौर के अध्यक्ष अशोक चन्द्रा, पिन्टु चन्द्रा, राजू चन्द्रा, बबलू चन्द्रा, पवन चन्द्रा व आलोक चन्द्रा आदि मौजूद रहे।



Blogger द्वारा संचालित.