Random Posts

test

नूरपुर - थाना क्षेत्र के गॉव शाहपुर गुलाल मे घर मे घुसकर बुजुर्ग को गोली मारी, मौके पर हुई मौत

रिपोर्ट - नूरपुर/जिला बिजनौर से संवाददाता नितिन मोहन शर्मा।

page visitor counter
थाना क्षेत्र नूरपुर के गॉव शाहपुर गुलाल मे मंगलवार की अर्धरात्रि के समय घर के ऑगन मे सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से एक जिन्दा कारतूस व एक जोड़ी स्लीपर बरामद की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राप्त सूचना के अनुसार गॉव शाहपुर गुलाल निवासी गेन्दा सिंह आयु 65 वर्ष पुत्र मोहन सिंह मंगलवार की रात को अपने घर के ऑगन मे सो रहा था। आधी रात के बाद गोली चलने की आवाज सुनकर अन्दर से उसका बड़ा पुत्र दलवीर सिंह व पुत्र वधु दीपा हड़बड़ाहट मे दौड़कर बाहर आये। दलवीर सिंह के अनुसार उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत मे चारपाई से नीचे पड़े देखा। गेन्दा सिंह को खून से लथपथ देख दलवीर सिंह की चीख निकल गयी। दलवीर सिंह के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुॅच गये।

मृतक के पुत्र ने घटना की सूचना तुरन्त ही पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने पाया कि गेन्दा सिंह की पीठ मे गोली मारी गयी है। पुलिस ने गेन्दा सिंह की चारपाई से एक जिन्दा कारतूस व शव के पास से एक जोड़ी स्लीपर भी बरामद किये है। मृतक के बड़े पुत्र दलवीर सिंह की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा आदि की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। थाना प्रभारी नूरपुर सुमन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Blogger द्वारा संचालित.