Random Posts

test

नहटौर - विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, नगर भ्रमण कर किया संपर्क स्थापित

रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर सह संपादक रवि गांधी शर्मा।

blog counter
 भाजपा हाईकमान के निर्देश पर गांधी स्मृति 150 वीं जयंती के उपलक्ष में नगर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने पार्टी का झंडा  दिखाकर किया।
शनिवार को सैकड़ों भाजपाई यहां विकास खण्ड आकू में स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए।जिसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ विधायक ओमकुमार द्वारा किया गया। यह पद यात्रा 2019 के चुनाव के चलते  जनता को जागरूक करने के लिए पार्टी द्वारा चलाई जा रही है। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता व पदाधिकारी योजनाओं  के बारे में बताते हुए चल रहे थे। पद यात्रा हल्दौर चोराहा, पीर की चुंगी, मुख्य बाजार, एजेंसी चोराहा, जोशियांन से होती हुई विधायक ओमकुमार के कैम्प कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।

 यह यात्रा आज 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चेलगी। पदयात्रा के माध्यम से भाजपाइयों की टोली अलग-अलग गांवों में जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगी। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए इतनी योजनाए चलाई है जो आज तक किसी भी पार्टी ने नही चलाई। सभी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितेषी है,भाजपा किसी विशेष वर्ग की पार्टी नही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, लोकसभा संयोजक नवनिहाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी, विधानसभा प्रभारी प्रमोद चौहान, विस्तारक नरेश चौहान, हल्दौर चेयरमैन अमर सिंह पम्मी, अतुल मारवाड़ी,  नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, महामंन्त्री वर्मा, रविन्द्र सैनी, अतुल चौहान, धनजंय चौधरी, अल्पसंख्यक नगराध्यक्ष मंजूर जैदी, शरद जैन, हल्दौर अध्यक्ष दर्पण रावल, संतोष गुप्ता, कमल सैनी, महावीर सैनी, सुरेंद्र जैन, भाजपा सभासद जोनी जोशी, सभासद श्रवण सैनी, सुनील चौधरी, हिमांशु गुप्ता, भुरे अंसारी, अंकुश, लवली त्यागी, विनीता शर्मा, नीलम जैन आदि सैकड़ों भाजपाइयों ने पदयात्रा में भाग लिया।


Blogger द्वारा संचालित.