रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
धामपुर नगर के शिखर शिशु सदन सीनियर सैकेन्डरी स्कूल मे आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओ के साथ ही सॉस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी धामपुर कुॅवर वीरेन्द्र मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मौजूद क्षेत्राधिकारी पुलिस महावीर सिंह राजावत को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान दिया गया। स्कूल के चारो सदनो के छात्रो द्वारा उनको सलामी दी गयी।
मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम प्रारम्भ करने की घोषणा के साथ ही प्रतियोगितायें प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम सभी हाउस के कैप्टनो द्वारा अपने सदनो के झन्डे लेकर मोटर साईकिलो पर आकर्षक एवं भव्य प्रदर्शन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओ के मध्य मे ही छात्रो ने विभिन्न सॉस्कृतिक प्रस्तुतियॉ भी दी। छात्रो की सॉस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। नर्सरी व के0जी0 कक्षाओ के नन्हे छात्रो की प्रस्तुति को दर्शको ने बहुत सराहा। छात्रो ने झॉकियो का भी प्रदर्शन किया, झॉकियो के माध्यम से समाज को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का सन्देश दिया तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु भी सन्देश प्रसारित किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारम्भ 400 मीटर दौड़ के साथ हुआ। मार्च पास्ट प्रतियोगिता मे नेहरू हाउस प्रथम रहा। मॉर्निग एसेम्बली भी नेहरू हाउस के खाते मे गयी। चाणक्य हाउस ने रचनात्मक क्रिया कलाप मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पोटर्स एन्ड गेम्स की ट्राफी पर भाभा हाउस ने अपना कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ मे अनमोल प्रथम, य़ज्ञदत्त द्वितीय तथा प्रशान्त तृतीय स्थान पर रहे।
रिले रेस मे यज्ञदत्त, मनि भारद्वाज, अदनान, अतुल, अनमोल पाल, मौ0 फरहान आदि विजयी रहे। ओवर ऑल ट्रॉफी पर नेहरू हाउस ने अपना कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि श्रीमति निम्मी राजावत जो स्वयं एक एथलीट रह चुकी है ने अपने सम्बोधन के माध्यम से छात्राओं को पढाई के साथ ही साथ खेलकूद मे भी भाग लेने के लिये प्रेरित किया।